logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: पातुर बस स्टैंड पर भीषण आग, घटना में बड़ा नुकसान, कोई हताहत नही


अकोला: पातुर शहर के पुराने बस स्टैंड पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद पातुर नगर परिषद की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल विभाग और नागरिकों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

आग लगने की खबर मिलते ही पातुर नगर परिषद के पूर्व नगराध्यक्ष हिदायत खान सहित सैकड़ों युवा मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग किया।फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।