logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: भारी बारिश के बाद भी पूरी तरह नहीं भरा काटेपूर्णा बांध, छोड़ने के लिए पानी भंडारण 23 प्रतिशत कम


अकोला: जिले के लिए महत्वपूर्ण महान बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. फिलहाल बांध में 62 फीसदी जल भंडारण है और पानी छोड़ने के लिए 23 फीसदी जल भंडारण कम है. दिलचस्प बात यह है कि 1 से 15 अगस्त के बीच 85 फीसदी जल भंडार आरक्षित कर लिया जाएगा.

महान बांध का जलस्तर 25.90 फीसदी तक पहुंच गया था. गत 19 जुलाई से शुरू हुई बारिश के साथ ही 3 अगस्त तक महान बांध का जल भंडारण 62 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

महान बांध जलाशय परिसंचरण योजना के अनुसार बाढ़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए एक पाक्षिक कार्यक्रम तैयार किया जाता है. 1 से 15 अगस्त के बीच बांध में 85 फीसदी पानी, 16 से 29 के बीच 95 प्रतिशत, 9 से 15 सितंबर के बीच 98 फीसदी और 16 से 30 सितंबर के बीच 100 % जल संरक्षण करके बांध से अतिरिक्त पानी योजना के अनुसार नदी तल में छोड़ा जाता है.