logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: नाबालिग लड़की का अपहरण! अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज


अकोला: पातुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राम बोड़खा शिवार में एक 16 वर्षीय लड़की का उसके घर से अपहरण कर लिया गया, इस मामले की फरियाद शिलवंत वानखड़े (42) निवासी बोड़खा ने दी. शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बोड़खा खेत शिवार की 16 वर्षीय लड़की अपने घर पर थी. 

इस बीच 31 जुलाई को सुबह 4 से 6 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण करने की शिकायत दर्ज की गयी है. लड़की की तलाश करने पर वह नहीं मिली. पातुर पुलिस ने शिकायतकर्ता शीलवंत वानखड़े निवासी बोडखा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. थानेदार किशोर शेलके के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.