logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: घर-घर विराजी महालक्ष्मी, श्रद्धा भाव से भक्तो ने किया स्वागत


अकोला: आज घर-घर में महालक्ष्मी का पूजन होने से घर-घर में धार्मिक प्रसन्नता एवं हर्षोल्लास का माहौल है। गौरी तीन दिनों तक चलने वाला त्योहार है। इसे गौरी गणपति या महालक्ष्मी पूजन भी कहा जाता है। इस त्यौहार के पहले दिन गौरी का आगमन, दूसरे दिन पूजा और तीसरे दिन विसर्जन मनाया जाता है।

आज के दिन हर घर में महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। अकोला के सोनोने परिवार में कई वर्षों से चली आ रही ज्येष्ठ गौरी पूजन की परंपरा आज भी कायम है। जबकि रीति के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी का आह्वान, पूजन और महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है। इस दिन पूरा परिवार इकट्ठा होता है और महालक्ष्मी की पूजा करता है। अत: यह उत्सव ढाई दिन तक चलता है। गौरी को 32 सब्जियों का नेवैद्य दिखाया जाता है और प्रसाद का आयोजन किया जाता है। परंपरा के अनुसार अकोला शहर सहित पूरे जिले में घर-घर महाप्रसाद का आयोजन किया गया।