logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: विवाहित ने जिला अस्पताल के टॉयलेट में लगाई फांसी, दो दिन से थी लापता


अकोला: जिले के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक विवाहिता ने  टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विवाहिता की पहचान गोदावरी राजेश खिलारे (25, निवासी वाशिम) के रूप में हुई है। महिला कुछ दिनों पहले ही अपने 15  दिन के बच्चे का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी।  खबर के सामने आते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शुक्रवार को अस्पताल में बने टॉयलेट की सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए पहुंची। लेकिन अंदर से दरवाजा बंद दिखाई दिया। इसके बाद अन्य लोगों की मदद से दरवाजे को तोडा गया। जहां कर्मचारियों को अंदर महिला के फांसी पर लटका दिखाई दी। शव पूरी तरह सड़ चूका था। इसके बाद इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दो दिन से थी लापता

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल आई थी। उसने उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 15 मार्च से महिला गायब थी। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

परिजनों ने ससुर को बताया जिम्मेदार

विवाहिता के परिजनों ने आत्महत्या के लिए ससुर को जिम्मेदार बताया है। परिजनों को कहना है कि, ससुर उसे लगातर परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली। वहीं विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को आईसीयू से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।