logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: नाबालिग बलात्कार मामला, अदालत ने युवक को 10 साल की सजा सुनाई


अकोला: नाबालिग पर अत्याचार के मामले में दोषी पाए जाने पर युवक को 10 साल की कैद तथा 10,000 रु। जुर्माना, जुर्माना अदा न करने पर दो महीने साधी कैद की सजा जिला व सत्र न्यायाधीश शायना पाटिल ने सुनाई है। बुधवार को इस संदर्भ में फैसला सुनाया गया। दोषी प्रकाश इंगले (26) को पीड़िता पर अत्याचार के मामले में भादंवि 376 (2) व पोक्सो के तहत दोषी पाया गया। 

लड़की को अगवाह करने के मामले में पांच साल की सजा, पांच हजार रूपये का जुर्माना, जुर्माना अदा न करने पर एक माह साधी कैद सुनाई। सभी सजाए एकसाथ भुगतनी है। सह आरोपी आकाश भटकर ने प्रमुख गुनहगार की मदद करने के मामले में न्यायालय ने उसे छह माह साधी कैद, 2,000 रु। जुर्माना, जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन की साधी कैद की सजा सुनाई। 

क्या है पूरा मामला?

इस संदर्भ में पीड़िता के पिता ने 4 फरवरी 2016 को बोरगांव मंजू पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि, उनकी लड़की 3 फरवरी से लापता है। आरोपी प्रकाश ने कुछ दिन पूर्व लड़की को भगाने की बात कही थी। उस अनुसार शिकायत दर्ज की थी। पुलिस जांच में 20 सितंबर 2016 को यानी शिकायत के सात माह बाद आरोपी, पीड़िता, आरोपी के रिश्तेदार के यहां ग्राम निमकर्दा में पाए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में आरोपी ने अशोक की मदद से पीड़िता को अगवाह किया। उ

से धारणी, हिवरखेड, निमकर्दा में अलग अलग जगह पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हुई। उसने एक शिशु को जन्म भी दिया। इस मामले की जांच तत्कालीन पीएसआई युवराज उईके ने की थी। तथा यह मामला न्यायप्रविष्ट होने पर सरकार पक्ष की ओर से सहायक सरकारी वकील किरण खोत ने पक्ष रखा। सरकार पक्ष की ओर से सात लोगों की प्रमाण लिए गए। एएसआई काजी, सतीश हाडोले ने जांच में मदद की।