logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

अकोला- मिटकरी और शिवा विवाद बढ़ा,मिटकरी ने भेजा पांच करोड़ का मानहानि का नोटिस


अकोला- विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवा मोहोड़ के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.शिवा द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर मिटकरी ने पांच करोड़ रूपए की मानहानि का नोटिस दिया है.शिवा ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाए है और "मै झुकेगा नहीं" की तर्ज पर 10 दिन के भीतर भांडाफोड़ किये जाने की चेतावनी भी दी है.

बीते कुछ समय से अकोला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त राजनीतिक विरोध शुरू है.प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल के दौरे के दौरान यह विवाद अधिक उफान में आ गया. मोहोड ने पाटिल के सामने मिटकरी पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए।जिसका जवाब देते हुए मिटकरी ने शिवा को पहले अपना चरित्र देखने की सलाह दी.जिसके बाद गुस्साए शिवा ने और अधिक तीखे शब्दों में प्रतिकार किया और कहां की वह लगाए गए आरोपों के सबूत पेश करेंगे। इस विवाद के बीच पार्टी की युवा इकाई के नेता महेबूब शेख ने अकोला दौरे के दौरान दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास असफल ही दिखाई दिया।अब मिटकरी द्वारा शिवा को पांच करोड़ रूपए की मानहानि का नोटिस भेजा है.