logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 13 हजार से ज्यादा किसान सोयाबीन बिक्री से वंचित, विधायक रणधीर सावरकर ने समय सीमा बढ़ाने की मांग


अकोला: जिले में जिला विपणन संघ द्वारा कुल 28,902 सोयाबीन उत्पादक किसानों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें से 18,444 किसानों को बिक्री के लिए संदेश भेजे गए हैं, जिनमें से केवल 15, 243 किसानों ने वास्तव में सोयाबीन बेचा है। यानी 13,659 किसानों (47 प्रतिशत) के  अभी भी सोयाबीन बेचना बाकी है।

भाजपा विधायक रणधीर सावरकर ने केंद्रीय कृषि मंत्री, महाराष्ट्र राज्य विपणनमंत्री आणि मुख्यमंत्रि से सोयाबीन बिक्री की समयसीमा और लक्षांक बढ़ाने की मांग की है। अन्य सोयाबीन खरीदी यंत्रणाओं की भी यही स्थिति है।अकोला जिले के लिए 6.58 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य रखा गया था।.इसमें से 21 जनवरी तक 5.89 लाख क्विंटल खरीदी हो चुकी है और मात्र 69 हजार क्विंटल लक्ष्य शेष है।

अकोला जिले में अभी भी किसानों के पास करीब 2.5 से 3लाख क्विंटल सोयाबीन बिक्री के लिए पड़ा है। हालांकि सरकार ने सोयाबीन की बिक्री के लिए 31 जनवरी 2025 तक की समय सीमा भी दी है, लेकिन सभी परिस्थितियों को देखते हुए, रणधीर सावरकर ने एक पत्र के माध्यम से खरीद अवधि को बढ़ाने का अनुरोध किया है।