logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: चलती एसटी बस का पहिया फटा, बड़ी घटना टली


अकोला: एसटी यात्रा को सुरक्षित यात्रा कहा जाता है। लेकिन परिवहन निगम की एसटी बसें पुरानी और जर्जर होने के कारण कहीं भी इनके खराब होने की घटनाएं हो रही हैं। अकोला से पंगरटटी जा रही परिवहन निगम की चलती एसटी बस का पहिया शहर के पास फट गया और यात्रियों को दूसरी एसटी बस आने तक बड़ी बेचैनी से बैठे रहना पड़ा।

अकोला डिपो की बस ग्रामीण यात्रियों को लेकर पंगरटटी के लिए रवाना हुई थी। लेकिन अचानक तेज आवाज हुई और पहिया फट गया। यह घटना अकोला शहर के पास होने के कारण यात्रियों को दूसरी एसटी का बड़ी मुश्किल से सड़क पर इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों की सेवा में खराब एसटी बसों के इस्तेमाल के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ यात्रियों का कहना है कि पहिया फटना और पंक्चर होना आम बात हो गई है।