logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: किसानों पर कुदरत का कहर, बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद


अकोला: जिले के अकोट क्षेत्र के रुईखेड और आसपास के इलाकों में 3 मार्च की सुबह अचानक हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस बारिश के कारण पणज, बोचरा, महागांव, वस्तापुर और खिरकुड मार्डी क्षेत्रों में गेहूं, प्याज, संतरा, केला और ज्वार की खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं।

बदलते मौसम के कारण तरबूज की फसलों पर भी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे किसानों को दोहरा नुकसान हुआ है। रुईखेड क्षेत्र में गेहूं, प्याज, संतरा और केला की खेती बड़े पैमाने पर होती है, और यह बारिश किसानों के लिए एक बड़ा झटका है।

किसानों ने सरकार से तत्काल पंचनामा कराकर उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि खड़ी फसलें बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।