logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

2 दुपहिया की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत


अकोला. अकोट-अंजनगांव मार्ग पर वाई फाटे की समीप दो दुपहिया की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें एक युवक सहित पति, पत्नी की मौत होने की जानकारी मिली है.

 प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोट-अंजनगांव मार्ग पर वाई फाटे की समीप स्प्लेडर प्लस मोटरसाइकिल की बजाज प्लाटिना दुपहिया (क्र.एमएच 27 बीयू 4397)से आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस भीषण दुर्घटना में अंजनगांव निवासी प्रणय घट्टे (24) सहित अकोली रुपराव, तहसील तेल्हारा निवासी पत्नी शोभा मंजुलकार (40) की मौत हो गयी जबकि पति संजय मंजुलकार (48) और पंकज बेलसरे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें उपचार के लिए अकोला भेजा गया है. लेकिन उपचार के दौरान संजय की भी मौत हो गयी. पति-पत्नी की एक ही समय में हुई आकस्मिक मौत से हर तरफ दुख व्यक्त किया जा रहा है.