logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शराब के लिए नहीं दिए पैसे, चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार


अकोला: एमआईडीसी थाना अंतर्गत दारू के पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति का नाम नंदू उर्फ शेखर सिंह शेखावत, राहुल नगर, शिवनी निवासी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शेखर सिंह शेखावत बैठा हुआ था, तभी आकाश वहां आया और उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। लेकिन जब शेखर ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आकाश गायकवाड़ ने नंदू शेखावत को गाली दी और धारदार चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। इससे नंदू  खून से लथपथ होकर गिर पड़े। यह देख आरोपी आकाश वहां से भाग गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल नंदू उर्फ शेखर सिंह शेखावत को सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी थाने के थानेदार किशोर वानखेड़े ने तत्काल पुलिस कर्मियों को रवाना कर आरोपी आकाश उर्फ डैनी गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया।