logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


अकोला: बार्शीटाकली से पिंजर रोड पर वरखेड फाटक के पास एक कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे मोझरी खुर्द निवासी 22 वर्षीय कुमार विजय जाधव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे गोवर्धन राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कुमार विजय जाधव गोवर्धन राठौड़ के साथ अपने दोपहिया वाहन पर बार्शीटाकली से पिंजर जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही कार के चालक अश्विन हिम्मतराव ठाकरे ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। 22 वर्षीय कुमार विजय जाधव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोहेगांव महगांव निवासी गोवर्धन राठौड़ घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर बार्शीटाकली पुलिस निरीक्षक प्रवीण धूमल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अकोला जनरल अस्पताल भेज दिया गया। कार चालक को बार्शीटाकली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा यातायात शाखा द्वारा आगे की जांच की जा रही है।