logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: ई-चालान का भुगतान करें अन्यथा वाहन होगा जब्त, ट्रैफिक विभाग ने दी चेतावनी


अकोला: शहर एवं जिले में अनियंत्रित यातायात पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियंत्रण शाखा पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। इस दौरान उन्हें ई-चालान भेजा जाता है। लेकिन लोग इसे भरते ही नहीं। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने बड़ी चेतवानी दी है। जिसके बाद ई-चालान नहीं भरने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा।

ट्रैफिक विभाग ने जिले में 1 लाख 38 हजार 766 वाहन चालकों का चालान किया और उन्हें ई-चालान जारी किया। हालांकि, लोगों ने इन्हे नहीं भर रहे। जिसके कारण जुर्माने की राशि बढ़कर ढाई करोड़ के पास चली गई है। बढ़ते चालान की रकम को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने ऐसे लोगों पर कड़ा रुख अपना लिया है। ट्रैफिक विभाग ने चेतवानी जारी की है। 

शहर यातायात नियंत्रण शाखा के पुलिस निरीक्षक सुनील किंगे ने चेतावनी दी है कि, यदि वाहन चालक जुर्माना देने में आनाकानी करते हैं, तो उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, जो लोग ट्रैफिक नियमो का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी।