logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: एक समुदाय के लोगों को दूसरे समुदाय के लोगों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप


अकोला: कोल्या कटियार में एक समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से कुछ गांवों में दूसरे समुदाय के लोग जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं और जातिवादी शब्दों में गालियां दे रहे हैं।

गांव वालों ने कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर महिलाओं के साथ अश्लील और जातिसूचक शब्दों में दुर्व्यवहार किया। बार-बार हो रही इस घटना पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने सीधे बोरगांव मंजू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की।

इस बीच, बारह घंटे बाद भी जब ग्रामीणों को न्याय नहीं मिला, तो ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जातिगत गाली-गलौज के कारण दोनों समुदायों के बीच टकराव की आशंका के चलते एक समुदाय के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन का रुख अपना लिया है और कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वे यहां से नहीं हटेंगे।