logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला पुलिस की बर्बरता सीसीटीवी में कैद, वीडियो हो रहा वायरल


अकोला: नए पुलिस अधीक्षक ने अकोला का कार्यभार संभाला और अपने विभाग को अपराधियों पर लगाम लगाने का आदेश दिया. इसी तरह गड़बड़ी करने वाले कैफे सेंटर पर भी यह कार्रवाई का आदेश दिया गया है.

इस आदेश के बाद पुलिस विभाग सख्ती से काम कर रहा है. इसके चलते पुलिस ने सिविल लाइन थाने के अंतर्गत आने वाले जवाहर नगर में एक चाय की दुकान में कार्रवाई की.

दुकान के मालिक ने आरोप लगाया है कि पुलिस कैफे में आई और बिना कोई कारण बताए ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया. पुलिस ने एक युवक पर स्टूल फेंक दिया, जिससे वह मामूली रूप से घायल भी हो गया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

दुकान मालिक का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर तांडव मचा रही है। उन्होंने उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.