logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: मुर्तिजापुर में पुलिस ने 30 टन चावल से भरा ट्रक किया जब्त


अकोला: मुर्तिजापुर शहर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरावती की ओर जा रहे 30 टन चावल से भरे ट्रक को जब्त किया है। हालांकि यह चावल सरकारी है या निजी इसका खुलासा राजस्व विभाग की राय के बाद ही होगा। इसलिए इस मामले में आगे की कार्रवाई लंबित है।

पुलिस निरीक्षक अजीत जाधव को मध्यरात्रि में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल पवार, मंगेश विल्हेकर, श्याम मडावी और पवन बोडखे की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजर रखी। रात 2:30 बजे एक मालवाहक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 08 एएच 5022 है, अकोला से अमरावती की ओर जाता हुआ मिला।

पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक में करीब 30 टन चावल ले जाया जा रहा था। चालक ने बताया कि वह चावल को गोंदिया ले जा रहा था। हालांकि उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसलिए ट्रक को शहर पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है और राजस्व विभाग की राय का इंतजार किया जा रहा है।

इससे पहले मुर्तिजापुर पुलिस ने इसी ट्रक मालिक के चावल से भरे वाहन को जब्त किया था। उस समय संबंधित व्यक्ति ने कागजात दिखाकर चावल को निजी होने का प्रमाण दिया था और वाहन को छोड़ दिया गया था। चावल आमतौर पर गोंदिया से आता है। हालांकि, इस बात को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि चावल अकोला से गोंदिया क्यों जा रहा है। यह संदेह गहराता जा रहा है और यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह चावल सरकारी खाद्यान्न नहीं है।