logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मामूली बात पर हुआ झगड़ा, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या


अकोला: मामूली बात पर दो युवको के बीच विवाद हो गया। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने युवक पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोंट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख फारूक उर्फ ​​शाहरुख के रूप में हुई है। यह वारदात आज दोपहर हिंगना फाटा के पास हुई। इस मामले में ओल्ड टाउन पुलिस स्टेशन ने संदिग्ध को हिरासत में ले कर जांच शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख की अपने परिचित से बहस हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई और बहस बढ़ गई, जिसके बाद आरोपी ने शाहरुख पर हमला कर दिया। सिर पर पत्थर से वार किया। खून बहने से शारुख की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दुधगांवकर साहेब, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके सहित पुराने शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पंचनामा किया। इसी स्थान पर मृतक की एक बाइक भी मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।