logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola:अवैध गैस सिलेंडर उपयोग पर छापेमारी, 54 सिलेंडर समेत 2.48 लाख का माल जब्त


अकोला: जिला आपूर्ति विभाग और अकोट फैल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन टावर क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर उपयोग पर छापेमारी की। इस दौरान वाहनों में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे पकड़ते हुए 54 गैस सिलेंडर समेत कुल 2,48,043 का माल जब्त किया गया।

जिला आपूर्ति विभाग के पर्यवेक्षण अधिकारी रामेश्वर भोपाले ने जानकारी दी कि इस मामले में अकोट फैल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी अजीत कुंभार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें जिला आपूर्ति अधिकारी रविंद्र एणावार, निरीक्षण अधिकारी विश्वजीत लिंगायत, निरीक्षण अधिकारी रामेश्वर भोपाले, योगेश सातव, योगेश डालके शामिल रहे।

इसके अलावा अकोट फैल पुलिस थाने के अधिकारी ओम बैनवाड, गिरीश तिड़के, मयूर चावरिया, दिलीप तायडे और अनंत राऊत ने भी इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस और जिला आपूर्ति विभाग अवैध गैस सिलेंडर उपयोग की रोकथाम के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेंगे।