logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: तेल्हारा में बारिश का कहर, नाले में बहा छात्र, नाले में बहा 12वीं का छात्र


 अकोला: जिले के तेल्हारा तहसील में हुई भारी बारिश ने एक और जान ले ली। लेंडी नाले के तेज बहाव में बहकर गए छात्र वैभव गवारगुरू का शव सुबह बरामद किया गया। मृतक 12वीं का छात्र था और माता-पिता की इकलौती संतान था। तेल्हारा तहसील के पंचगव्हाण उबारखेड गांव में देर रात मूसलधार बारिश के कारण लेंडी नाले में बाढ़ आ गई। गाँव के मिलिंद गवारगुरू अपने पुतने वैभव मनोज गवारगुरू के साथ खेत में बोई गई सोयाबीन फसल की रखवाली कर लौट रहे थे।

करीब रात 9:30 बजे जब वे लेंडी नाले से गुजर रहे थे, तभी अचानक पानी का तेज बहाव आया। अंदाज़ा न लग पाने के कारण दोनों ही पानी में बह गए। मिलिंद किसी तरह नाले के किनारे लगे एक पेड़ की टहनी पकड़कर बाहर निकल आए, लेकिन वैभव तेज बहाव में दूर तक बह गया।

कई घंटों की तलाश के बाद सुबह 6 बजे वैभव का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल तेल्हारा भेजा गया। तेल्हारा पुलिस स्टेशन के ठाणेदार उलेमाले के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि लेंडी नाले पर बना पुल बहुत छोटा और जर्जर हो चुका है, जो हादसों को न्योता दे रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पर नया पुल बनाया जाए।