logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, कलयुगी पिता को आजीवन कारावास की सजा


अकोला: नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष जिला एवं सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश वी. डी. पिंपलकर ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए यह आदेश दिया। 

उरला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग पीड़िता सुबह घर का काम कर रही थी तभी उसके अपराधी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी मां, भाई को जान से मारने की धमकी दी और घर से निकल गया। इस मामले में मां की शिकायत पर उरल थाना में मामला दर्ज किया गया था। 

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी अनंत वडाटकर ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में पेश की। इस मामले में गवाह साक्ष्यों का सत्यापन करने के बाद अदालत ने उसे दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।