logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला में विदर्भ में सबसे ज्यादा तापमान, पारा पहुंचा 40 के पार, 41.3 डिग्री दर्ज हुआ तापमान


अकोला: मार्च के दूसरे सप्ताह में सूरज की तपिश का एहसास होने लगा है और अकोला में तापमान 40 के पार पहुंच गया है. बुधवार को विदर्भ का सबसे अधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस अकोला शहर में दर्ज किया गया. आज सुबह न्यूनतम तापमान 22.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नागपुर समेत विदर्भ के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है.

मौसम विभाग की टिप्पणियों में बताया गया है इस गर्मी में मार्च में पहली बार तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है और गर्मी की तीव्रता बढ़ती जा रही है. अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी. बढ़ते तापमान के कारण विशेषज्ञों ने नागरिकों को सावधान रहने, पर्याप्त पानी पीने और बिना किसी जरूरी कारण के दोपहर की धूप में बाहर जाने से बचने की सलाह दी है.

मौसम विभाग की नागपुर वेधशाला द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक विदर्भ के कुछ शहरों में लू चलने की संभावना है. अकोला शहर में 14 और 15 मार्च को लू चल सकती है. इसलिए तापमान और बढ़ने का अनुमान है.