logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola Riots: अदालत ने 64 आरोपियों को 19 तक पीसीआर, 2 को एमसीआर


अकोला: हाल ही में पुराना शहर में हुई आगजनी और पथराव प्रकरण के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। प्रकरण में गिरफ्तार किए गए 66 आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने 64 आरोपियों को 19 मई तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं तथा बचे दो आरोपियों को न्यायालयीन हिरासत में भेजा गया है। पुराना शहर के आगजनी और पथराव हुए क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और कर्फ्यू में ढील दी गयी है। इसी तरह बंद की गयी इंटरनेट सेवा को शुरू कर दिया गया है। 

अफवाहों पर विश्वास न रखें: मोनिका राउत

पुराना शहर की शिवसेना बस्ती में सोमवार की रात एक घर में आग लग गयी। इस आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। इस घटना से जुड़ी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें, यह आवाहन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत ने किया है। फिलहाल शहर में शांति है और स्थिति काबू में आ गई है। जिला व पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।