logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola : बालापुर में रातभर की बारिश से नदियाँ उफान पर, प्रशासन ने जारी की सतर्कता की चेतावनी


अकोला: जिले के बालापुर शहर में आधी रात के बाद शुरू हुई भारी बारिश के चलते नदियों और नालों का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।आधी रात से मूसलाधार बारिश जारी है। इस बारिश के कारण क्षेत्र की सभी प्रमुख और उप नदियां उफान पर आ गई हैं।

लगातार पानी भरने से कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे वहां के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और खास तौर पर नदी किनारे व निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। कई घरों में पानी घुस गया है और सड़कें जलमग्न होने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।

यदि बारिश का यही क्रम जारी रहा, तो अगले कुछ घंटों में स्थिति और भी बिगड़ सकती है। नागरिकों से प्रशासन कि अपील है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।