logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: जिले में राष्ट्रीय महामार्ग पर सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल


अकोला: जिले के मुर्तिजापुर तहसील में राष्ट्रीय महामार्ग पर कुरुम के पास दो दुपहिया वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल तीन लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

घटना के अनुसार, अकोट तहसील के अकोलखेड निवासी आकाश पवार अपने ससुराल फुलामला गांव आए थे और कुछ काम से अपने ससुर को लेकर बाहर गए थे। लौटते समय उनकी बाइक की टक्कर माधापुरी गांव निवासी विक्की गवली की बाइक से हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके ससुर घायल हो गए। विक्की गवली को गंभीर चोटें आईं, और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।घायलों का इलाज जारी है,और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे ने राष्ट्रीय महामार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है।