logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दिन दहाडे बैंक के सामने से 2 लाख रूपए की चोरी


नांदुरा: राष्ट्रीय महामार्ग क्र.6 पर स्थित स्टेट बैंक शाखा के सामने से दुपहिया सवार व्यक्ति के थैली काटकर 2 लाख रूपए चोरी करने की घटना दोपहर के समय घटी. प्रकरण में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय श्रीराम नगर निवासी प्रल्हाद राउत (75) ने स्टेट बैंक की नांदुरा शाखा से 2 लाख रूपए निकाले और वह रेग्जिन थैली में रखे. बैंक से बाहर आकर अपने दुपहिया पर बैठते समय अज्ञात चोर ने उनके पास के कपडे की थैली काटकर उसमें से 2 लाख रूपए चोरी किए. ऐसी शिकायत प्रल्हाद राउत ने नांदुरा पुलिस थाने में दर्ज की है. शिकायत के आधार पर से पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की जांच नांदुरा पुलिस थाने के पीएसआई धंदरे कर रहे हैं.