logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 9 लाख रुपए की नकदी चोरी, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार


अकोला: शहर के खदान थाने की सीमा में केडिया कॉम्प्लेक्स, गौरक्षण रोड से महावितरण विभाग के एक कर्मचारी की करीब 9 लाख रुपए की जीपीएफ राशि चोरी हो गई। घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर खदान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई रकम जब्त कर ली।

शिकायतकर्ता शाम नंदलाल जामबे 45, महावितरण विभाग में तकनीशियन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 22 जून 2025 को खदान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने 20 जून को भारतीय स्टेट बैंक से अपनी भविष्य निधि राशि निकाली थी। उक्त राशि लेकर घर जाते समय, उनकी तबीयत खराब होने के कारण वे केडिया कॉम्प्लेक्स, गौरक्षण रोड पर आराम करने लगे। जब वे सो रहे थे, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पास रखे बैग से राशि चुरा ली।

खदान थाने में धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस निरीक्षक मनोज केदारे के मार्गदर्शन में अपराध जांच दल ने तत्काल जांच कर आरोपी विवेक ऑगस्टिन इंगेले, उम्र 31, निवासी रामदासपेठ, अकोला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9 लाख रुपए की रकम जब्त की गई है। यह कार्रवाई रामदासपेठ थानेदार नीलेश खंडारे, अमित दुबे, जय मंडावरे, विजय मालनकर, अभिमन्यु सदानशिव, वैभव कस्तूरे ने की।