logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-बाल बची अकोला की ऐश्वर्या, सूझबुझ ने बचाई जान


अकोला: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विमान मेडिकल छात्रों के एक छात्रावास से भी टकराया था, जिससे कुछ छात्रों की मौत हो गई। हालांकि, अकोला की ऐश्वर्या तोशनीवाल इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। 

पांचवीं मंजिल पर रहने वाली ऐश्वर्या ने तेज आवाज सुनी और खिड़की से बाहर देखा तो धुएं की मोटी परत दिखाई दी। इसके चलते खुद को बचाने के लिए उन्होंने खुद को चादर में लपेट लिया। 

खुदको चादर में लपेटने के बाद ऐश्वर्या पांचवीं मंजिल से सीढ़ियां उतरने लगी और इस तरह वह बच गई। ऐश्वर्या अपने दादा का जन्मदिन मनाकर अहमदाबाद लौटी थीं।