logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: माँ मुझे माफ़ कर दो कहते हुए युवक ने लगाई फांसी, दोस्त के लिए साहूकार से लिया था कर्जा


अकोला: माँ मुझे माफ़ कर दो  ऐसा कहते हुए एक युवक ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान मृतक युवक की पहचान अंकुश नंदकिशोर राउत (24, निवासी लक्ष्मीनगर, बड़ी उमरी, अकोला) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंकुश ने अपने दोस्त के लिए अवैध साहूकार से ब्याज पर पैसे लिए थे। जिसको लेकर उसे लगातर परेशान किया जा रहा था।

पिछली रात से था गायब

अंकुश कल दोपहर 1 बजे से लापता था। तलाश करने पर वह नहीं मिला। बुधवार को सिद्धार्थ नगर स्थित घर में अंकुश का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। अंकुश के पास चार पन्नों का एक नोट मिला जिसमें लिखा था 'माँ मुझे माफ़ कर दो'। नोट की अन्य सामग्री को पढ़ा नहीं जा सका।

लगातार महिला कर रही थी परेशान

अंकुश ने अपने दोस्तों के लिए बीच-बचाव किया और एक महिला से कुछ हजार लिए। यह रकम दस फीसदी ब्याज पर ली गई थी। चूंकि दोस्त समय पर ऋण का भुगतान नहीं कर सका, इसलिए अंकुश उस राशि पर मासिक ब्याज चुका रहा था। घर के काम के लिए उसने बैंक से कर्ज भी लिया था। उसकी किश्तें भी भर रहा था।

साहूकार महिला अंकुश के घर और उसके काम करने की जगह पर आती-जाती रही और गाली-गलौज और परेशान करती रही। परिजनों का कहना है कि इससे तंग आकर अंकुश ने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।