logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: गीले अकाल की घोषणा की मांग को लेकर किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन


अकोला: राज्य भर में भारी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान राज्य में सूखा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। अकोला की मुर्तिजापुर तहसील के राजनपुर खिनखिनी के किसानों ने अर्धनग्न होकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया और गीला अकाल घोषित करने की मांग की।

किसानों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य मांग यह थी कि किसानों की पूर्ण ऋण माफी की जाए और मराठवाड़ा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक गीले अकाल की आधिकारिक घोषणा नहीं होती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। अर्धनग्न प्रदर्शन कर उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की ताकि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज न किया जाए।

इस बीच, किसान कुछ देर तक कलेक्टर कार्यालय परिसर में अर्धनग्न होकर बैठे रहे। इसके बाद किसानों ने जिला कलेक्टर को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर कार्यालय के बाहर चला यह विरोध प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी किसान शामिल हुए, यह संकेत देते हुए कि गीला अकाल का संकट पूरे जिले में विकराल रूप ले चुका है।