logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शिंदे गुट ने जलाया राऊत का प्रतिकात्मक पुतला, भावना गवली के खिलाफ की घोषणाबाजी को जवाब


अकोला: शिवसेना (उद्धव ठाकरे) व शिवसेना (बालासाहेब की) इन 2 गुटों के नेता मंगलवार को अकोला रेलवे स्टेशन पर इकठ्ठा आने पर भावना गवली के खिलाफ ‘गद्दार, ईडी’ ऐसी घोषणाबाजी ठाकरे गुट की ओर से की गई थी. इस दौरान उसकी प्रतिक्रिया बुधवार को सामने आई. शहर के हुतात्मा धिंग्रा चौक में शिंदे गुट की ओर से शिवसेना नेता विनायक राऊत का प्रतिकात्मक पुतला जलाकर घोषणाबाजी कर भावना गवली के खिलाफ की घोषणाबाजी को जवाब दिया गया.  

विदर्भ एक्सप्रेस से मुंबई की ओर निकले शिवसेना नेता विनायक राऊत को बिदाई देने के लिए आए शिवसैनिकों ने शिंदे गुट में शामिल हुई वाशिम की सांसद भावना गवली उसी ट्रेन से मुंबई जाने के लिए आने की दिखाई देते ही रेलवे स्टेशन पर ‘गद्दार..गद्दार’ की घोषणाबाजी की गई थी. शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की बुलढाना की सभा के नियोजन के लिए आए शिवसेना नेता विनायक राऊत ने बुलढाना में जायजा लेने के बाद शाम को अकोला में आकर विदर्भ एक्सप्रेस से मुंबई की ओर जाने के लिए वह रेलवे स्टेशन पर आए थे. उन्हें बिदाई देने के लिए आए शिवसेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने सांसद भावना गवली के खिलाफ घोषणाबाजी की थी. 

इस घटना का निषेध करने के लिए बुधवार को शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारियों ने स्थानीय धिंग्रा चौक में ‘शिल्लक सेना, बेकार सेना’, भावना ताई आगे बढ़ो आदि घोषणा देते हुए विनायक राऊत के प्रतिकात्मक पुतला जलाया गया. इस अवसर पर शिवसेना नेता योगेश अग्रवाल, शशी चोपडे, अश्विन नवले, राजेश्वरी शर्मा, सपना नवले, योगेश बुंदेले, निखिल ठाकुर, विक्कीसिंह बावरी, विठ्ठल सरप, अतुल येलणे, मुरलीधर सटाले आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.