logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: कुरनखेड के सैनिक नितेश घाटे शहीद, आयोध्या में थे तैनात


अकोला: अकोला तहसील के कुरनखेड निवासी और भारतीय सेना की 5वीं मराठा बटालियन में सेवारत सैनिक नितेश मधुकर घाटे अयोध्या में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब घटी जब 28 जुलाई को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक बिजली का झटका लगा। जैसे ही यह दुखद समाचार कुरनखेड पहुँचा, पूरे कुरनखेड गाँव में मातम छा गया।

सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सैनिक नितेश घाटे पिछले कुछ दिनों से अयोध्या में तैनात थे। 28 जुलाई को ड्यूटी के दौरान बिजली का झटका लगने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही कटेपुर्णा गाँव सहित पूरे जिले में मातम छा गया। गाँव के किसान मधुकर घाटे के पुत्र नितेश पिछले पंद्रह वर्षों से भारतीय सेना में कार्यरत थे। तीन बेटों में से एक बेटा खेती में अपने पिता की मदद करते हैं। जबकि सबसे बड़ा बेटा संदीप घाटे सेना में था। सेवानिवृत्ति के बाद घर लौटते ही एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। अब घाटे परिवार अपने छोटे बेटे नितेश की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से शोक में डूबा हुआ है। शहीद सैनिक नितेश घाटे का पार्थिव शरीर आज, बुधवार, 30 जुलाई को उनके पैतृक गाँव पहुँचेगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।