logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: पत्नी को लेने ससुराल गया दामाद, वहां हुआ कुछ ऐसा की दोबारा नहीं लौटा


अकोला: मायके गई पत्नी को लेने आगये पति की ससुराल वालों ने पहले हत्या कर दी। इसके बाद उसे आत्महत्या बताने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर सभी गिरफ्तार कर लिया है। 

अकोला जिले के मनारखेड में 5 दिसंबर को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। मृतक रवि और उसकी पत्नी में लगातार कहासुनी होती थी। इस विवाद से नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर चली गई। वह पत्नी की तलाश में ससुराल चला गया। इस बार उसका अपने ससुर से विवाद हो गया। इस बीच ससुराल वालों ने झूठ बोला कि दामाद रवि राजगुरे ने सिर में चाकू मारकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में अचानक मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले का खुलासा हुआ।

मृतक के चचेरे भाई योगेश राजगुरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि रवि के साले, साली, सास और ससुर ने सिर पर भारी औजार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस वादी सहित घटना स्थल के पंचनामा के आधार पर मृतक की सास रमाबाई सुरोशे, साला जानराव वाहूरवाघ, साली शारदा जानराव वाहूरवाघ के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।