logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: तेज रफ़्तार टैंकर ने दोपहिया चालक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत


अकोला: शहर के मंगरुलपीर मार्ग पर हिंगना फाटा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रहे दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टैंकर बाइक सवार के पैर के ऊपर से निकल गया और उसे तुरंत सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाइक सवार की कुछ ही देर में मौत हो गई। खबर जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, दो पहिया वाहन चालक हिंगना फाटा के पास से जारहा था। तभी सामने से आते तेज रफ़्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण व्यक्ति सड़क पर गिर गए और उसके पैर के ऊपर से ट्रक चला गया। घटना के समय मौजूद लोग इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। उसके बाद पुलिस ने देर रात जाम खुलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।