logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पारिवारिक विवाद से तनाव से युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी


अकोला: जिले के मूर्तिजापुर में जामठी के वाले एक 30 वर्षीय अक्षय देशमुख ने मूर्तिजापुर में दर्यापुर फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हाल ही में अक्षय की नियुक्ति नागपुर में रेलवे के एसी कोच अटेंडेंट के पद पर हुई थी।

उनके पिता सुनील देशमुख ने उन्हें दोपहर 2 बजे नागपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर छोड़ा था। दुर्भाग्यवश, घर लौटते समय सुनील देशमुख को अपने बेटे की आत्महत्या की दुखद खबर मिली। अक्षय देशमुख का कुछ साल पहले विवाह हुआ था और उनका एक महीने का बेटा भी है।

सूत्रों के अनुसार, अक्षय ने यह कदम पारिवारिक भूमि विवाद के कारण हुए अत्यधिक तनाव के चलते उठाया, जो वर्तमान में अदालत में लंबित है।हाल ही में सरकार ने दाताला में उनकी खड़ी फसलों और घर पर बुलडोजर चलाया था, जिसने उनके तनाव को और बढ़ा दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक  माहौल है। और अधिकारी इस युवक की असामयिक मृत्यु के कारणों की जांच कर रहे हैं।