logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

सूरज देव का कहर: अकोला का तापमान पहुंचा 44°, प्रशासन ने जारी की चेतावनी


अकोला: शहर ने एक बार फिर गर्मी के मामले में राज्य में सबसे ऊपर अपनी जगह बना ली है। गुरुवार को अकोला का तापमान 44.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक दर्ज किया गया तापमान है। इससे पहले 7 अप्रैल को भी अकोला ने 44.2 डिग्री तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर का दर्जा हासिल किया था।

तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी के कारण दोपहर के समय अकोला की सड़कें सुनसान हो जाती हैं। बाजारों में रौनक कम हो गई है, और लोग आवश्यक कामों को भी टालने लगे हैं। स्थानीय निवासी राजेश पाटिल बताते हैं, "दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, गर्म हवा से सांस लेना भी भारी लगने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने से रोक रहे हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें, अधिक मात्रा में पानी पिएं और हल्के सूती कपड़े पहनें। सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष वार्ड और उपचार सुविधा तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी अजित कुंभार ने शालेय विद्यार्थियों को लू से बचाने के लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी कर दिया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और सभी जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है। अकोला की तपती गर्मी न सिर्फ तापमान के आंकड़ों में नजर आ रही है, बल्कि यह आम जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं, लेकिन इस भीषण गर्मी से राहत फिलहाल दूर दिखाई दे रही है।