logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

सुपर स्पेशियलिटी में संविदा पदों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी, अब प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार


अकोला: अकोला में निर्मित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कर्मचारियों की भर्ती के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी कर्मियों को आउटसोर्सिंग किया जाएगा। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समझौते को प्रशासनिक मंजूरी के लिए डीएमईआर आयुक्त के पास भेजा गया है। 

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों को स्थानीय स्तर पर संविदा के आधार पर भरा जाएगा। ऐसे में बहुत से लोग भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक स्वीकृति में अटकी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सुपर स्पेशियलिटी भर्ती अनुबंध के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अनुबंध की मंजूरी के बाद ही वास्तविक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक अगस्त से मरीजों की देखभाल शुरू हो गई है। पहले चरण में आउट पेशेंट विभाग शुरू किया गया था। इस बीच, नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एक आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ करार करने की प्रक्रिया चल रही है।