logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 10 हजार की रिश्वत मांगने पर तहसील कार्यालय का कनिष्ठ लीपिक गिरफ्तार


अकोला: अपने प्लाट को नियमाकुल करने के एवज में 10 हजार रू। की रिश्वत मांगे जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया लेकिन आरोपी को संदेह होने से उसने रिश्वत नहीं ली, लेकिन शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रामदासपेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पातुर तहसील के एक 36 वर्षीय शिकायतकर्ता ने उसके कौलखेड़ स्थित प्लाट को नियमाकुल करने के ऐवज में अकोला तहसील कार्यालय के लीपिक नासीर खान (52) ने तहसीलदार पाटिल के लिए 8 हजार रू। और स्वयं के लिए 2 हजार रू। इस तरह कुल 10 हजार रू। की मांग की थी। लेकिन शिकायतकर्ता को रिश्वत नहीं देनी थी जिससे उसने एसीबी की ओर इसकी शिकायत 12 जनवरी 2023 को दर्ज की थी। 

एसीबी ने इस मामले की जांच कर जाल बिछाया लेकिन आरोपी को संदेह होने से उसने रिश्वत नहीं ली। लेकिन एसीबी ने शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रामदासपेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

 यह कार्रवाई अमरावती सर्कल, एन्टी करप्शन ब्रांच के पुलिस अधीक्षक मारुती जगताप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देविदास घेवारे, पुलिस उप अधीक्षक शिवलाल भगत के मार्गदर्शन में एसीबी के पीआई योगेश कुमार दंदे, पीआई अमोल कडू, पुलिस उप निरीक्षक सतीश किटुकले, पुलिस कर्मी विनोद कुंजाम, आशीष जांभोले, शैलेश कडू, चंद्रकांत जन्मबंधु आदि ने की है।