logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: आपत्तिजनक स्टेटस को लेकर बाभुलगांव में तनाव, युवक गिरफ्तार


अकोला: निकटवर्ती ग्राम बाभुलगांव में आपत्तिजनक वॉट्सएप स्टेटस को लेकर शुक्रवार को तनाव की स्थिति निर्माण हो गयी थी। एक युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने से गांव में तनाव हो गया और अंतत: स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए शिवसेना के पदाधिकारियों ने तत्काल एमआईडीसी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने वाले युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जिससे आगे की आपदा टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम बाभुलगांव में असीम खान (25) नामक युवक ने अपने वॉट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस रखा था। जैसे ही कुछ नागरिकों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने उक्त युवक को स्टेटस हटाने को कहा। युवक इस डर से छिप रहा था कि कहीं स्थिति हाथ से न निकल जाए। यह घटना शिवसेना के पदाधिकारियों के कानों में पड़ी, जो तुरंत पहुंचे और युवक से माफी मांगने को कहा। गांव के युवक इकट्ठा होते ही युवक डर के मारे छिप गया था। वह माफी मांगने को तैयार नहीं था। जिससे स्थिति बेकाबू हो सकती है, इसे देखते हुए शिवसेना के पदाधिकारियों ने पुलिस को यह जानकारी दी। 

जिसके बाद एमआईडीसी पुलिस ने तुरंत गांव में सुरक्षा व्यवस्था कर दी। पश्चात आरोपी युवक को पुलिस ने आधी रात के बाद हिरासत में ले लिया। लिहाजा स्थिति काबू में आ गई। फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच एमआईडीसी पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के मार्गदर्शन में की जा रही है।