logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: तेल्हारा में प्रकाश आंबेडकर पर आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव, समर्थकों में आक्रोश


अकोला: जिले के तेल्हारा में सोशल मीडिया पर वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश अंबेडकर के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट ने तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। यह घटना तब हुई जब नागोलकर नामक एक युवक ने अंबेडकर की तुलना औरंगजेब से करते हुए एक विवादित पोस्ट साझा की।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद, वीबीए कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान अंबेडकर समर्थक नारेबाजी करते हुए तेल्हारा पुलिस थाने तक पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, स्थिति तब कुछ शांत हुई जब यह पता चला कि जिस युवक ने यह पोस्ट डाली थी, उसके परिवार के सदस्य भी वीबीए से जुड़े हुए हैं। इसके बाद, मामले को और अधिक बढ़ने से रोका गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।