logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: परिवार के इकलौते बच्चे ने चिट्ठी लिखकर की आत्महत्या


अकोला: मैंने जो किया है वह ठीक नहीं है. मेरे इस कृत्य से मेरे माता-पिता शर्मिंदा होना पड़ा है, कइयों को प्रकोप झेलना पड़ा है. मुझे इसका बहुत खेद है. ऐसा एक चिट्ठी में लिखते हुए, अपने माता-पिता के इकलौते बेटे, 20 वर्षीय युवक ने शनिवार की दोपहर गुड़धी मरघाट रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

सिविल लाइन थाने में दर्ज जानकारी के अनुसार सीसा-मासा के स्वराज्य हगवणे (20) ने दो पन्नों की एक चिट्ठी लिखकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है. उसने अपने चिट्ठी में अपनी एक दोस्त को धोखा देने की बात कही है और इससे उसके माता-पिता को शर्मिंदा होना पड़ा है. इसका उसने अफ़सोस जताते हुए गुड़धी स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. 

स्वराज के खिलाफ एक साल पहले बोरगांव मंजू थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था. वह बार्शीटाकली के एक कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. स्वराज के माता-पिता का एक ही पुत्र था. इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. मामले की जांच थानेदार भाउराव घुगे कर रहे हैं.