logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: नायलॉन मांझे से कटा गला, अधिक खून बहने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत


अकोला: नायलॉन मांझे से एक बाइक सवार का गला कट गया. अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह हृदय विदारक घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास एनसीसी कार्यालय के सामने घटी.

मृतक का नाम मोठी उमरी निवासी किरण प्रकाश सोनोने है. वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. उनके दो छोटे बच्चे हैं. दोपहिया वाहन चालक सोनो विजिलेंस नगर यानी न्यू पुलिस कॉलोनी के पास फ्लाईओवर पर चढ़ा था.

एनसीसी कार्यालय के पास पुल से उतरते समय मांझा उसकी गर्दन में फंस गया. ढलान के कारण वाहन ने नियंत्रण खो दिया. मांझा उसकी गर्दन में फंस गया और उसका गला कट गया. फिर वो नीचे गिर गया. बहुत ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही खदान पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने पंचनामा कर आकस्मिक मृत्यु दर्ज की है. इसी बीच मकर संक्रांति के दिन अकोला शहर के दादाराव, श्लोक और सुमित नामक तीन लोग नायलॉन मांजे से घायल हो गए. वहीं, तीन ग्रामीण भी घायल हुए हैं. किसी का पैर तो किसी की आंख और हाथ में चोट लगी है.  

देखें वीडियो: