logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शमशान भूमि के टिन शेड में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश


अकोला: वाडेगांव में शमशानभूमि के सौंदर्यीकरण और सुधार कार्यों के लिए बालापुर विधायक नितिन देशमुख की निधि से विशेष अनुदान प्रदान किया गया था। गर्मी के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को छांव मिल सके, इसके लिए टिन शेड लगाए गए थे। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इस टिन शेड को नुकसान पहुंचाते हुए तोड़फोड़ कर दी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की।

ग्रामीणों को संदेह है कि यह हरकत जानबूझकर की गई है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को जल्द सजा नहीं मिली, तो वे आंदोलन करेंगे। गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी सभी से अपील की है कि शमशानभूमि और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आगे आएं।