logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: बालापुर-बाड़ेगांव रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार


अकोला: बालापुर-बाड़ेगांव रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हनुमान मंदिर के पास ट्रक और दोपहिया वाहन की भिड़ंत में 35 वर्षीय सुपोत किशन डोंगरे की मौके पर ही मौत हो गई।

सुपोत डोंगरे रोज की तरह बाड़ेगांव स्थित एक ढाबे पर काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रक  ने उसकी दोपहिया वाहन  को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुपोत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही बालापुर पुलिस स्टेशन के थानेदार अनिल जुमले, एपीआई पंकज कांबले, प्रशांत दोईफोड़े, सलीम पठान व शेख रफी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बालापुर ग्रामीण अस्पताल भेजा। फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।