logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: ZP के 20 फीसदी कर्मचारियों के तबादले; 25 व 26 मई को काउंसलिंग के माध्यम से होगा निर्णय


अकोला: जिला परिषद व उसके अधीन पंचायत समितियों ने तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले की घोषणा की है। इसके अनुसार 25 व 26 मई को जिला परिषद के राजश्री शाहू महाराज हॉल में तबादलों की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। यह प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से की जायेगी तथा 10 प्रतिशत स्थानान्तरण प्रशासनिक एवं 10 प्रतिशत स्थानान्तरण अनुरोध पर किये जायेंगे।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान राज्य प्रशासन ने छोटे स्तर पर सरकारी कर्मचारियों के तबादले करने का निर्णय लिया था। साथ ही 31 जुलाई 2021 तक तबादला प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। तदनुसार, जिला परिषद और उसके अधीन पंचायत समितियों के बीच स्थानान्तरण की प्रक्रिया जिला परिषद के शाहू महाराज सभागार में संपन्न हुई।

2021 में स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान, दस प्रतिशत प्रशासनिक और पांच प्रतिशत अनुरोध पर किया गया था। हालांकि इस बार 20 फीसदी ट्रांसफर किए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि 10 फीसदी प्रशासनिक और 10 फीसदी तबादले अनुरोध पर किए जाएंगे। चूंकि इस वर्ष बड़ी संख्या में तबादले होने वाले हैं, इसलिए कुछ कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, तो कुछ कर्मचारी सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरण के लिए प्रयासरत हैं।