logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: परिवहन विभाग ने शुरू बसों की जांच, तीन स्लीपर बसों को किया जब्त


अकोला: उपक्षेत्रीय परिवहन विभाग ने बुधवार को विभिन्न कंपनियों की 27 स्लीपर कोच बसों की जांच की तो पता चला कि 12 बसें अनियमित रूप से चल रही हैं। इन सभी बसों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है और तीन स्लीपर बसों को जब्त कर लिया गया है।

 2 जुलाई को समृद्धि हाईवे पर एक स्लीपर कोच प्राइवेट बस पलट गई थी। इसके बाद इस बस का डीजल टैंक फट गया और विस्फोट हो गया। इसमें 25 लोग जलकर मर गये। इस घटना के बाद आरटीओ विभाग एक्शन मोड में आ गया है। आरटीओ ने अकोला जिले में चलने वाली स्लीपर बसों का निरीक्षण अभियान चलाया है। 

बुधवार को ऐसे टैवलों का निरीक्षण कर दोषी स्लीपर बसों के खिलाफ अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की गई। इन बसों के निरीक्षण में आरटीओ के माध्यम से चालक के मार्गदर्शन में अग्नि निरोधक प्रणाली, आपातकालीन मार्ग, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, मोटर वाहन लाइसेंस, पीएसवी की सघन जांच की गई और कुछ बसों में खराबी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। उपविभागीय परिवहन अधिकारी जयश्री दुतोंडे, निरीक्षक हेमंत कल्बे, सहायक चोपड़े, नितिन खरात, चालक गौतम अराखराव ने यह कार्रवाई की।