logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पातुर घाट पर ट्रक हुआ दुर्घटना ग्रस्त; दो लोगों की मौत, एक घायल


अकोला: बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे पातुर घाट पर एक ट्रक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालेगांव से लोहे के एंगल लेकर तेज गति से आ रहा ट्रक क्रमांक TUS 15 UA 1107, पातुर घाट पहुँचने पर चालक के नियंत्रण खो देने से पलट गया।

इस दुर्घटना में ट्रक चालक संजय विश्वंभर कदम और नामदेव दादाराव शिंदे (निवासी सोमथाना, तहसील नायगांव, जिला नांदेड़) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मृतक के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना में सुनील संतोष साहू घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पातुर थाने के थानेदार हनमंत दोपेवाड़ के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल वसीमुद्दीन शेख, आकाश जाधव और सतीश राठौड़ घटनास्थल पर पहुँचे। वसीमुद्दीन शेख की शिकायत पर पातुर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।