logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत


अकोला: तेज रफ़्तार ट्रक ने दोपहिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा जिले के मुर्तिजापुर और माना कुरुम के बीच हुआ। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, 

जिले में हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन का काम पूरा हुआ है। जिससे इस मार्ग पर वाहनों की रफ़्तार बढ़ गई है। लेकिन काई बार यही तेज रफ़्तार हादसे का भी कारण बन रहा है। अकोला जिले के मुर्तिजापुर और माना कुरुम के बीच  इन दिनों सबसे ज्यादा हादसे हो रहे है। यहीं एक बार फिर से तेज रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमेश कोकाटे मुर्तिजापुर में चना बेचकर अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला , लेकिन  मुर्तिजापुर शहर और ग्रामीण पुलिस ने उसका पीछा किया और काटेपूर्णा टोल प्लाजा के पास उसे पकड़ लिया।