logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: नदी में तैरने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम


अकोला: जिले के बालापुर तहसील में एक बेहद ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां नदी में तैरने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चो के नाम मोहम्मद दानियाल मोहम्मद फैयाज (8) और मोहम्मद नावान गाजी मोहम्मद फहीम है। बच्चों के डूबने की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के नाम मोहम्मद दानियाल मोहम्मद फैयाज और मोहम्मद नावान गाजी मोहम्मद फहीम यह दोनों  बच्चे शाम से लापता थे। काफी देर बच्चे घर न लौटने पर परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की तो गोताखोरों ने बच्चों के शव नदी से निकाले। जिससे बालापुर में खलबली मच गई।  बच्चों की हुई दर्दनाक मौत को लेकर सभी नागरिकों ने अपनी दुकानें बंद रख नदी के दोनों साइड से साइड गार्ड बढ़ाने की मांग की है।