logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: दुपहिया की टक्कर, एक गंभीर


अकोला: मुर्तिजापुर तहसील के माना में उमा नदी के पुल समीप ट्रक और दुपहिया वाहन के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे उपचार के लिए लक्ष्मीबाई देशमुख उप जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अमरावती जिले के दुपर्यापुर तह.ग्राम अडुरा निवासी गजानन खंडारे (50) यह दुपहिया वाहन क्र.एमएच 32 एफ 2893 से राष्ट्रीय महामार्ग से गुजर रहे थे. इस बीच किसी ट्रक ने उनकी दुपहिया को टक्कर मार दी और रफूचक्कर हो गया.

 इस हादसे में खंडारे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही माना पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक कैलास भगत, उप निरीक्षक घनश्याम पाटिल, यातायात शाखा के सुशील आठवले, नलावडे और अन्य कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और खंडारे को उपचार के लिए लक्ष्मीबाई देशमुख उप जिला अस्पताल में रवाना किया.